पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छेड़छाड़ के खिलाफ दे तमाचा पट पट बोलूंगी

छेड़छाड़ के खिलाफ दे तमाचा पट-पट बोलूंगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रोहतक
छेड़छाड़ के खिलाफ छोरी क्यूं कर बोलेंगी, मैं तो दे तमाचा पट पट बोलूंगी। घूंघट प्रथा के खिलाफ छोरी क्यूं कर बोलेंगी, मैं तो घूंघट उठा के पट पट बोलूंगी।
मौका रहा, पुलिस लाइन के मैदान में जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का। इसमें विभिन्न निजी व सरकारी स्कूलों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने महिला सशक्तिकरण विषय पर बेहतरीन प्रस्तुतियां पेश कर मुख्यातिथि शिक्षामंत्री गीता भुक्कल के साथ दर्शकों का भी मन मोह लिया। जहां मॉडल स्कूल के बच्चों ने पहले गणेश मनाओ, रे बहना लोकगीत के माध्यम से शादियों में लुप्त हो रहे हरियाणी रीति रिवाजों को पेश कर भाव विभोर किया, वहीं पठानिया पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हम कभी न हारेंगे गीत पर दमदार प्रस्तुति दी।
मॉडल स्कूल ने जीता प्रथम पुरस्कार : सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति में मॉडल स्कूल ने प्रथम पुरस्कार पर जीता। वहीं पठानिया पब्लिक स्कूल ने द्वितीय तो राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भालौठ, रूड़की व किलोई की छात्राओं के हरियाणवी डांस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मार्च पास्ट में होम गार्ड विजेता : मार्च पास्ट में होम गार्ड की टुकड़ी बेहतरीन प्रस्तुति देकर विजेता बनी। जिला पुलिस की टुकड़ी दूसरे और एनसीसी गल्र्स जूनियर की टुकड़ी तीसरे स्थान पर रही।
फुटवियर संस्थान की झांकी सर्वश्रेष्ठ : झांकियों में फुटवियर डिजाइन संस्थान के छात्राओं ने ट्रैक्टर को ही जूते का रूप देकर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, अर्पण स्कूल की झांकी दूसरे और शुगर मिल की झांकी तीसरे स्थान पर रही।
ये रहे मौजूद : इस मौके पर रोहतक के विधायक भारत भूषण बत्तरा, कलानौर की विधायक शकुंतला खटक, महम के विधायक आनंद सिंह दांगी, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष जयदीप धनखड़, आईजी रोहतक रेंज अनिल राव, जिला एवं सत्र न्यायधीश सुभाष गोयल, उपायुक्त डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल, हुडा प्रकाशक पंकज कुमार, एसीयूटी धीरेंद्र कुमार, एडीसी आर.सी.
बिधान, उपमंडल अधिकारी नागरिक अमरदीप जैन, नगराधीश जयदीप कुमार, एमडी शुगर मिल बीर सिंह, संयुक्त निगम आयुक्त आशिमा सांगवान मौजूद रहे।