- Hindi News
- पाइप तोडऩे के विरोध में डीसी से मिले व्यापारी
पाइप तोडऩे के विरोध में डीसी से मिले व्यापारी
रोहतक। सड़क बनाने के दौरान कर्मचारियों ने सर्कुलर रोड पर सीवर व पानी की पाइप लाइन तोड़े जाने का आरोप लगाया है। सड़क पर जलभराव रहने से परेशान व्यापारियों ने डीसी से मिलकर समस्या के समाधान की मांग की। निगम पार्षद पूनम किलोई के पति सूरजमल के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने डीसी से कहा कि सभी व्यापारी सड़क तोड़े जाने से परेशान हैं। सड़क तोडऩे वाले कर्मचारियों ने सीवर और पानी की पाइल लाइन भी तोड़ दी हैं, जिससे हमेशा जलभराव रहता है। ग्राहक आने से कतराने लगे हैं, इससे व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों ने सबसे पहले वर्तमान में उखड़ी सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। इस मौके पर संदीप, पंकज, ईशलाल, सतबीर, रोहताश, राज सिंह, महेन्द्र सिंह, राजेन्द्र वर्मा, बलबीर सिंह और संजय कौशिक मौजूद रहे।