पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईएमए ने मनाया गणतंत्र दिवस

आईएमए ने मनाया गणतंत्र दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक - दिल्ली रोड स्थित आईएमए भवन में रविवार को गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। आईएमए के चेयरमैन डा.आरएस बामल मुख्य अतिथि रहे। मंच संचालन डा.रमेश चितकारा ने किया। इस मौके पर आईएमए जिलाध्यक्ष डा.सुनील मुंजाल, डा.केएन गर्ग, डा.गुलाटी, डा.मित्तल, डा.सीवी सिंह, डा.सेठी व डा.रमेश जैन उपस्थित रहे।
शीतल नगर के जीडीएस पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस कमलानगर निवासी शहीद रविंद्र कुमार व देशभक्तों को समर्पित रहा। शहीद के पिता रणबीर सिंह ने बताया कि दो साल पूर्व प्रशासनिक घोषणा के बाद भी यहां अंबेडकर हुडा पार्क में उनके शहीद पुत्र की प्रतिमा नहीं लग पाई है।