बैठक कर बनाई रणनीति, जानी राय
भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट ने रोहतक विधानसभा के अलग-अलग बैठकों में बूथ स्तर की बैठकों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें। प्रदेश महामंत्री मनीष ग्रोवर और मंडल के प्रभारी प्रदीप जैन ने कहा कि देश कांग्रेस के कुशासन, भ्रष्टाचार, कमरतोड़ महंगाई से तंग है , इसलिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठनात्मक ढांचा मजबूत करना चाहिए। बैठक में कंवल सिंह सैनी, देवेंद्र सिंह चौधरी, सुनील परुथी, सुरेंद्र बंसल, अजय बंसल, शिवराज मलिक, राम नारायण सैनी, पंकज छाबड़ा, पंकज आनंद, सतीश रोहिला, अशोक खुराना, भूषण चुघ आदि मौजूद रहे।