पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरोहतक। एमडीयू के गैर शिक्षक कर्मचारियों के बीच फिर से स्टेनो और क्लर्क का अलग कैडर बनाने की मांग उठने लगी है। करीब 15 साल से लंबित चल रही इस मांग को लेकर गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रधान दयानंद छिक्कारा ने कुलपति एचएस चहल को पत्र लिखा है। एमडीयू में फिलहाल 381 क्लर्क, 40 स्टेनो व 176 सहायक तैनात हैं। अभी इनकी नियुक्ति एक ही क्षेत्र में नहीं हो पा रही है।
स्टेनो को सहायक भी बना दिया जाता है, जबकि स्टेनो के लिए जूनियर स्टेनोग्राफर और सीनियर स्टेनोग्राफर की प्रक्रिया चलती है। वहीं, क्लर्क प्रमोट होने के बाद सहायक के पद पर पहुंचता है। दोनों पदों के बीच घुसपैठ से परेशान कर्मचारियों ने लंबे समय से अलग कैडर की मांग की है, लेकिन अभी तक यह स्थिति सुधर नहीं पा रही है। बता दें कि प्रदेश के सभी विवि और हरियाणा सरकार में फिलहाल इन दोनों पदों का अलग कैडर है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.