- Hindi News
- नेकीराम कॉलेज ने कोर्फबॉल में जीते दो मैच
नेकीराम कॉलेज ने कोर्फबॉल में जीते दो मैच
भास्कर न्यूज - रोहतक
एमडीयू के अंतर महाविद्यालय कोर्फबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल परिसर में मंगलवार को किया गया। पहले मैच में नेकीराम कॉलेज रोहतक की टीम ने डीजीसी गुडग़ांव को 12-7 के अंतर से हराया। दूसरे मैच में जाट कॉलेज ने केएलपी कॉलेज रेवाड़ी को 10-4 अंक से हराया। वहीं, यूटीडी एमडीयू और डीजीसी गुडग़ांव के बीच खेला गया तीसरा मैच 11-11 अंक से बराबरी पर रहा। चौथे मैच में नेकीराम कॉलेज की टीम ने केएलपी रेवाड़ी को 20-9 अंक के अंतर से हराया। विवि के खेल निदेशक डॉ. डीएस ढुल ने बताया कि प्रतियोगिता 30 जनवरी तक चलेगी। मंगलवार को संचालन कार्य नरेश हुड्डा ने संभाला।
अक्षय ने हॉकी में जीता स्वर्ण
रोहतक. नरवाना में 19 से 22 जनवरी को हुई 6वीं स्वामी विवेकानंद पायका नेशनल लेवल रूरल प्रतियोगिता में अक्षय हुड्डा ने हॉकी में स्वर्ण पदक जीता। अक्षय शहर के एसएमएम स्कूल का विद्यार्थी है। अक्षय के पिता अशोक हुड्डा ने उसकी जीत पर खुशी जताई।