छात्रों ने यूआईईटी पर जड़ा ताला
भास्कर न्यूज - रोहतक
डॉ. अंबेडकर मिशनरीज विद्यार्थी एसोसिएशन के बैनर तले छात्र यूआईईटी विभाग के सामने एकजुट हुए और यूआईईटी विभाग पर ताला जड़कर नारेबाजी की। बाद में यूआईईटी निदेशक के आश्वासन के बाद ही विद्यार्थी माने और ताला खोला। फीस वसूली के निर्णय के खिलाफ मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे विद्यार्थियों ने इकट्ठे होकर यूआईईटी विभाग के सामने नारेबाजी की और प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थियों ने गेट पर ताला जड़ दिया। बाद में यूआईईटी विभाग के निदेशक प्रो. एसपी खटकड़ मौके पर पहुंचे। छात्रों ने मांग की कि फीस वसूली का स्पष्टीकरण 20 फरवरी तक लिया जाए। निदेशक प्रो. खटकड़ ने आश्वस्त किया कि ऊपर से जो भी आदेश होगा, उसका पालन किया जाएगा। इस मौके पर एसोसिएशन के एमडीयू अध्यक्ष विक्रम सिंह डूमोलिया, चेयरमैन मंगल सिंह, राकेश, विकास, सतीश, सोनू, मनीष, आशीष, कमल, अजय , मंजू, नेहा, प्रिया, रवि मौजूद रहे।