पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएचडी की योग्यता हटाने पर रोष

पीएचडी की योग्यता हटाने पर रोष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक - हरियाणा सरकार द्वारा निकाली गई सहायक प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति को लेकर पीएचडी को मान्यता न देने के विरोध में एमडीयू परिसर में मंगलवार को शोधकर्ताओं ने बैठक की। उन्होंने इस फैसले को शोधकर्ताओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया और इसके खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की चेतावनी दी। बैठक में डॉ. बिजेंद्र, डॉ. संगीता, डॉ. विकास, डॉ. सविता, डॉ. मुख्तार, डॉ. रविश मौजूद रहे।