- Hindi News
- एक ठेकेदार सभी पर भारी मजबूरी या सियासी दबाव
एक ठेकेदार सभी पर भारी मजबूरी या सियासी दबाव
भास्कर न्यूज - रोहतक
सीवर ठेकेदार के खिलाफ जिला प्रशासन बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। डीसी से लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के सामने प्रशासनिक मजबूरी है या राजनीतिक बाधाएं? यह तो अधिकारी ही बता सकते हैं। पार्षद ठेकेदार का नाम सत्ता पक्ष से जुड़े एक असरदार व्यक्ति से जोड़कर देख रहे हैं, लेकिन ठेकेदार तरुण गुप्ता पहले ही आरोपों को सिरे से खारिज कर चुके हैं। कुछ भी हो, लेकिन कांग्रेस समर्थित पार्षदों का भी ठेकेदार व जाम हुए सीवर को लेकर भड़कना पार्टी के लिए अच्छा संकेत नहीं है। जल्द मामले को नहीं सुलझाया गया तो पार्टी को नुकसान हो सकता है।