- Hindi News
- घर में नौकरी कर रहे पुलिसकर्मियों का दूसरे जिलों में होगा तबादला
घर में नौकरी कर रहे पुलिसकर्मियों का दूसरे जिलों में होगा तबादला
भास्कर न्यूज - रोहतक
पुलिस ने लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरु कर दी हैं। आईजी ने चुनाव से पहले की जाने वाली कार्रवाई को लेकर पुलिस कप्तानों को दिशा-निर्देश जारी किए।
आईजी ने कप्तानों से अनसुलझे मामलों की स्टेटस रिपोर्ट भी तलब की। साथ ही उन्होंने गृह जिले में तैनात सभी पुलिसकर्मियों के तबादले करने के निर्देश देते हुए इसकी रिपोर्ट भी मांगी है। मंगलवार को आईजी अनिल राव ने झज्जर, पानीपत, रोहतक व सोनीपत के पुलिस कप्तानों की बैठक ली। पिछले दिनों रोहतक में हुई लूट के मामले में एसआईटी से भी जांच के बारे में जानकारी लेते हुए घटना के खुलासे के लिए टिप्स दिए।
जमा कराए जाएंगे शस्त्र
सभी लाइसेंस धारकों के शस्त्र जमा करवाएं जाएंगें तथा अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए सभी कप्तान अपने-अपने जिलों में अभियान चलाएंगे।