हजकां यूथ की बैठक 3 को
रोहतक - हरियाणा जनहित कांग्रेस ((बीएल)) युवा कार्यकारिणी पदाधिकारियों की बैठक तीन फरवरी को गोहाना रोड स्थित पार्टी कार्यालय में सुबह 10 बजे होगी। युवा जिला प्रधान ((ग्रामीण)) बिजेंद्र शर्मा ने बताया कि मंगलवार को हजकां युवा जिला ग्रामीण के हलका गढ़ी-सांपला-किलोई से सुधीर नांदल को हलका प्रधान, कलानौर से रविन्द्र मेहरा व महम की जिम्मेवारी सुरेंद्र मलिक को सौंपी गई है।