टोल प्लाजा पर लोगों में आक्रोश बरकरार
रोहतक - मकड़ौली टोल प्लाजा के 25 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को टोल टैक्स खत्म करने को लेकर आंदोलनरत टोल हटाओ संघर्ष समिति ने टोल प्लाजा मैनेजमेंट पर उन्हें सख्त कदम उठाने पर मजबूर करने का आरोप लगाया है। आंदोलन की रणनीति तय करने के लिए जल्द ही संघर्ष समिति की अहम बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें निर्णायक फैसला लिया जाएगा। समिति के प्रधान विरेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जिला प्रशासन व टोल प्लाजा कम्पनी को 25 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को पूर्णतया: टोल मुक्त करना चाहिए। उन्होंने लोगों से 100-100 रुपए में मासिक पास न बनवाने का अनुरोध किया है।