- Hindi News
- स्टाइपेंड की मांग को लेकर दूसरे दिन भी आक्रोश
स्टाइपेंड की मांग को लेकर दूसरे दिन भी आक्रोश
भास्कर न्यूज - रोहतक
पं. बीडी शर्मा हेल्थ विवि में मंगलवार को एक बार फिर बेचलर इन फिजियोथेरेपी ((बीपीटी)) छात्र इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड शुरू करने एवं लड़कों के लिए हॉस्टल सुविधा की मांग को लेकर विजय पार्क में एकत्र हो गए और हंगामा कर दिया।
सूचना मिलने पर मुख्य सुरक्षा अधिकारी बादाम सिंह सुरक्षा कर्मियों के साथ वहां पहुंचे और उन्होंने छात्रों को वहां से जाने के लिए कहा। इस पर छात्रों ने उन्हें कहा कि जब तक स्वयं कुलपति उन्हें आश्वासन नहीं देंगे, वे हड़ताल पर रहेंगे। बाद में, कुलपति डॉ. एसएस सांगवान ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी स्टाइपेंड की मांग को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है और जल्द ही सरकार को भेज दिया जाएगा। इस पर छात्र शांत हो गए।