स्किल डेवलपमेंट पर कार्यशाला कल से
रोहतक - एमडीयू में 31 जनवरी को स्किल डेवलपमेंट ऑफ कामर्स एंड मैनेजमेंट स्टूडेंट्स विषयक कार्यशाला होगी। कॅरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ निदेशक प्रो. कुलदीप सिंह छिक्कारा ने बताया कि इस सात दिवसीय कार्यशाला में रैली साफ्टवेयर, एक्सेल, ई-बैंकिंग, ई-फाइनेंसिंग ऑफ इन्कम टैक्स, पे रोल, आदि महत्त्वपूर्ण विषयों पर कौशल विकास का कार्य प्रशस्त किया जाएगा। कार्यशाला अर्थशास्त्र विभाग के कौटिल्य कांफ्रेंस कक्ष में होगी।