- Hindi News
- हेल्थ विवि और अमेरिका विवि में होगी सहभागिता
हेल्थ विवि और अमेरिका विवि में होगी सहभागिता
रोहतक। पं. बी डी शर्मा हेल्थ विवि और अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ रोचेस्टर मेडिकल सेंटर न्यूयार्क के बीच सहभागिता और सहयोग बढ़ेगा। अमेरिकी विवि के चीफ पीडियाट्रिक एनस्थिसियालॉजिस्ट डॉ. अश्चिनी छिब्बर ने हेल्थ विवि के वीसी डॉ. एसएस सांगवान एवं कुलसचिव डॉ. सरला हुड्डा से सहभागिता एवं सहयोग के बारे में चर्चा की। कुलसचिव ने बताया कि डॉ. छिब्बर ने कहा कि दोनों विवि की फैकल्टी एवं रेजिडेंट्स चिकित्सकों को दोनों विश्वविद्यालयों में अपनाई जा रही विभिन्न प्रकार की चिकित्सकीय प्रणाली के बारे में जानने का मौका मिलेगा। आपसी तालमेल बढऩे पर जहां मरीजों को फायदा होगा वहीं, पीजी छात्र व फैकल्टी भी वहां जा सकेंगे और उनके लोग यहां आकर ज्ञानवर्धन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि दो हेल्थ विवि की सहभागिता का आरंभ निश्चेतन ((एनेस्थिसिया)) विभाग से कर सभी विभागों में आरंभ करने की ओर कदम बढ़ाया जाएगा।