पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनएचएआई अधिकारियों से मिले स्कूल संचालक

एनएचएआई अधिकारियों से मिले स्कूल संचालक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रोहतक
रोहतक-पानीपत रोड पर बने मकड़ौली टोल प्लाजा के आसपास मौजूद निजी स्कूल संचालकों ने स्कूल बसों को टोल मुक्त करने की मांग की है। बुधवार दोपहर बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ((एनएचएआई)) के अधिकारियों से स्कूल संचालकों ने मुलाकात की।
एनएचएआई के प्रोजेक्ट निदेशक ने स्कूल संचालकों से एक प्रस्ताव और बसों की संख्या आदि लिखित में देने की बात कही। उन्होंने कहा है कि मामले को लेकर टोल संचालन कंपनी से बात की जाएगी।
टोल प्लाजा के आसपास मौजूद निजी स्कूल जॉन वेस्ले से सुरेंद्र मलिक, पठानिया पब्लिक स्कूल से बी बी पठानिया, दुहन पब्लिक स्कूल, सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल, सिटी हाई स्कूल, एसबीएस लॉ कालेज, शिक्षा भारती पब्लिक स्कूल, द संस्कृति पब्लिक स्कूल, रोहतक इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग के संचालक बुधवार को एनएचएआई प्रोजेक्ट निदेशक कार्यालय में पहुंचे। निदेशक राजीव यादव से मांग की स्कूल बसों का मासिक पास भी बनवाया जाए तो वह भी 10 हजार रुपए से अधिक का है। निदेशक ने कहा कि इस संबंध में एनएचएआई केवल मध्यस्थता कर सकता है। अंतिम फैसला केवल टोल प्रबंधन व संचालन कंपनी का ही होगा।
200 से 250 रुपए से बोझ बढ़ेगा अभिभावकों पर
मकड़ौली टोल प्लाजा शुरू होने के बाद अभी फिलहाल नजदीकी स्कूलों से टोल नहीं वसूला जा रहा। टोल संचालन कंपनी सद्भाव के अधिकारियों के अनुसार स्कूल बसें वाणिज्यिक वाहनों की श्रेणी में आती हैं और वाणिज्यिक वाहनों को टोल मुक्त नहीं किया जा सकता है। एक अनुमान के अनुसार यदि स्कूल बस का मासिक पास भी बनता है और एक बस में 50 छात्र होते हैं तो 200 रुपए प्रति छात्र की दर से अतिरिक्त किराया बढ़ जाएगा।