- Hindi News
- फ्लैग : सफाई व्यवस्था को लेकर निगम प्रशासन का फैसला हेडिंग : ठेकेदार के नियंत्रण से मुक्त होंगे कर
फ्लैग : सफाई व्यवस्था को लेकर निगम प्रशासन का फैसला हेडिंग : ठेकेदार के नियंत्रण से मुक्त होंगे कर्मचारी: सीधा बैंक में आएगा 8100 रुपए वेतन, ठेकेदार को मिलेगा केवल सर्विस चार्ज:...
रोहतक - नगर निगम में ठेके पर कार्यरत 500 सफाईकर्मी अब ठेकेदार के नियंत्रण से मुक्त होंगे। कर्मचारियों का 8100 रुपए वेतन जनवरी माह से सीधा बैंक में आएगा। इनकी हाजिरी अब बॉयोमेट्रिक मशीन द्वारा लगेगी। निगम प्रशासन ठेकेदार को केवल सर्विस चार्ज ही देगा। सफाई व्यवस्था को लेकर निगम प्रशासन ने शहर को तीन सेक्टर में बांटा गया है, जहां 300 पक्के व 500 के करीब ठेके पर सफाई कर्मी कार्यरत हैं। अब तक ठेके पर लगे कर्मियों का वेतन पहले ठेकेदार के खाते में जाता है, जहां से वह उन्हें वितरित करता है। गोहाना रैली में मुख्यमंत्री ने ठेका प्रथा खत्म करने की घोषणा की थी। इसी के चलते निगम में ठेके पर लगे कर्मियों को 8100 रुपए प्रति माह वेतन देने का निर्णय लिया है। अब वेतन ठेकेदार के खाते में न जाकर सभी कर्मियों के बैंक
अकाउंट में जाएगा।