पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुजारी बता ट्रैक्टर चालक से मांगा चंदा, रुपए निकाले तो छीन लिए साढ़े 17 हजार

पुजारी बता ट्रैक्टर चालक से मांगा चंदा, रुपए निकाले तो छीन लिए साढ़े 17 हजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रोहतक
भिवानी रोड पर ओवरब्रिज के ऊपर एक युवक ने शिव मंदिर का पुजारी बनकर ट्रैक्टर चालक से साढ़े 17 हजार रुपए छीन लिए। वारदात को अंजाम देकर वह अपने दो साथियों के साथ पुराने बस स्टैंड की ओर स्कूटर से फरार हो गए। इस संबंध में शिवाजी कालोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।
खिड़वाली गांव के किसान शमेशर सिंह ने बताया कि वह खाद लेने के लिए ट्रैक्टर- ट्राली से रोहतक आया था। दोपहर एक बजे करीब भिवानी चुंगी से पुराने बस स्टैंड की तरफ आने लगा। रास्ते में दो युवक ट्राली पर चढ़ गए। ओवरब्रिज के ऊपर एक युवक स्कूटर पर सवार होकर आया और इशारा देकर ट्रैक्टर रुकवा लिया। कहा कि वह शिव मंदिर का पुजारी है और चंदे की पर्ची कटवानी है। उसने जेब से पैसे निकाले और उसमें से 10 रुपए का नोट देने लगा तो ट्राली में सवार दो युवक आगे गए और झपटा मारकर साढ़े 17 हजार रुपए छीन लिए। इसके बाद स्कूटर पर बैठकर पुराने अड्डे की तरफ फरार हो गए। शमशेर ने ट्रैक्टर ट्राली से युवकों का पीछा किया, लेकिन पुराने बस अड्डे के नजदीक मोड़ पर वह गायब हो गए। किसान ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने किसान और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन झपटमारों का सुराग नहीं लग सका।