वाॢषकोत्सव 1 से
रोहतक - माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर का 13वां वाॢषकोत्सव 1 फरवरी से मनाया जाएगा। मंदिर के सचिव गुलशन भाटिया ने बताया कि कार्यक्रम में शुक्रताल से योगीराज प्रकाशानंद, मां राजनंदेशवरी, बहादुरगढ़ से महामंलेश्वर स्वामी देवेननंद गिरी, पानीपत से ब्रह्म ऋषि महाराज, मॉडल टाउन स्थित गुफा मंदिर के संचालक ओमप्रकाश वशिष्ठ, जम्मू से कैलाश योगी और दिल्ली के भजनगायक राहुल चौधरी प्रस्तुति देंगे।