पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेबीटी टीचर भर्ती में पत्र भेजा, नहीं लिया साक्षात्कार

जेबीटी टीचर भर्ती में पत्र भेजा, नहीं लिया साक्षात्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक। जेबीटी शिक्षकों के लिए जारी साक्षात्कार के दौरान उस समय बवाल मच गया, जब कुछ आवेदकों को योग्यता होने के बावजूद साक्षात्कार देने नहीं दिया गया। नाराज आवेदकों ने चेतावनी दी कि न्याय के लिए वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी।
हुआ यूं कि, बुधवार को कैनाल रेस्ट हाउस में जेबीटी अध्यापकों के लिए साक्षात्कार चल रहे थे। इस बीच कुछ लड़कियों को साक्षात्कार सूची से यह कहते हुए बाहर कर दिया कि आवेदन के समय वह जेबीटी डिप्लोमा कर रही थी। इस बात से नाराज होकर लड़कियों ने नारे लगाते हुए रोष जताना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि अगर वह साक्षात्कार देने के योग्य नहीं थी तो क्यों उनके घर पत्र भेजा गया। हालांकि, आवेदन के समय वह जेबीटी कर रही थी, लेकिन अब वह डिप्लोमाधारक व एचटेट पास हैं।