- Hindi News
- पेट्रोल की दो मशीनों में मिली गड़बड़, सील
पेट्रोल की दो मशीनों में मिली गड़बड़, सील
भास्कर न्यूज - रोहतक
शहर में जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से पेट्रोल पंपों की जांच की गई। इस दौरान सोनीपत रोड स्थित एक पेट्रोल पंप की दो मशीनों के मापन में गड़बड़ पाए जाने के चलते इन्हें सील कर दिया गया। अब आगामी आदेशों तक इन मशीनों को विभाग द्वारा बंद रखा जाएगा। बुधवार को जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक डॉ. अनिता खरब ने बताया कि सोनीपत रोड स्थित फिलिंग स्टेशन पर एक मशीन से 5 लीटर के मापन में 30 से 40 मिलीलीटर का हेरफेर पाया गया। वहीं, दूसरी मशीन में 25 मिलीलीटर की हेरफेर पाया गया। इसके अलावा सेक्टर-2, सोनीपत रोड व दिल्ली रोड स्थित पेट्रोल पंप पर जांच की गई। उनके साथ निरीक्षक जेपी सैनी, सोमनाथ व सहायक संदीप मौजूद रहे।