तेल पाइप लाइन सुरक्षा के लिए मॉकड्रिल
रोहतक - हिन्दुस्तान पेट्रोलियम और महम तहसीलदार दिनेश कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा को मद्देनजर बुधवार को मॉकड्रिल किया। इस दौरान जिला से गुजरने वाली तेल लाइन के लीक होने या आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों का अभ्यास किया। इस मौके पर प्रबंधक समीर गुप्ता, सुरक्षा अधिकारी निलाब सिंह, प्रदीप, आभास, अश्वनी, सुशील, रमेश, वरिष्ठ प्रबंधक अरुण कुमार, प्लांट प्रबंधक नितिन दलाल और राकेश व दुर्गेश सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।