कलम छोड़ हड़ताल 11 फरवरी से
एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि सभी विभागों में कार्यरत कनिष्ठ अभियंताओं ने 27 से 29 जनवरी तक काले बिल्ले लगाकर रोष प्रकट किया। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि 11 फरवरी से अनिश्चितकालीन कलम छोड़ हड़ताल व 16 फरवरी को रोहतक में प्रदेश स्तरीय कनिष्ठ अभियंता रोष रैली व प्रदर्शन किया जाएगा तथा मांगों के संबंध में उपायुक्त रोहतक के माध्यम से प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा और मांगे पूरी नहीं होने तक संघर्ष जारी रहेगा।