पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रक्षा क्षेत्र में कॅरिअर बनाएं युवा : रूहिल

रक्षा क्षेत्र में कॅरिअर बनाएं युवा : रूहिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक - रक्षा क्षेत्र में रहकर देश सेवा करने के लिए विद्यार्थियों को आगे आना चाहिए। यह कहना है ब्रिगेडियर महेंद्र सिंह रूहिल का। ब्रिगेडियर रूहिल गुरुवार को जाट कॉलेज के स्वयंसेवकों को डिफेंस में कॅरिअर विषय से संबंधित विशेष व्याख्यान दे रहे थे। गढ़ी बोहर गांव के स्कूल में लगाए गए एनएसएस कैंप मे जाट कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर शीलकराम ढुल ने विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान अच्छे अंक कैसे प्राप्त किए जाए इस बारे में विस्तार से जानकारी दी। रेडक्रॉस के राजेंद्र सिंह सैनी ने बिजली के करंट व आगजनी के बचाव पर भी जानकारी दी। इस मौके पर एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल नरवाल, डॉ. जसमेर हुड्डा और सुधीर दलाल उपस्थित रहे।