पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जंप रोप पर बच्चों ने दी संगीतमयी प्रस्तुति

जंप रोप पर बच्चों ने दी संगीतमयी प्रस्तुति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रोहतक
सीनियर राष्ट्रीय जंप रोप प्रतियोगिता के उद्घाटन पर बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। राजीव गांधी खेल मैदान पर मुख्यातिथि सीजेएम कम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायाधीश संजय कुमार शर्मा ने स्पर्धा का उद्घाटन किया।
हरियाणा जंपरोप संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट दीपक भारद्वाज ने बताया की ३ दिवसीय १०वीं स्पर्धा में देशभर से लगभग 500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। वल्र्ड जंप रोप संघ की तरफ से माइक सैंपसंन व कैमरण सैंमसग और फ्रांस से क्रिस्टियन बर्डन ने विशेष रूप से उद्घाटन सत्र में शिरकत की। तमाम खिलाडिय़ों ने अपने राज्य का झंडा लेकर मार्च पास्ट किया। कार्यक्रम में हरियाणा जंप रोप संघ के खिलाडिय़ों ने जंप रोप का अनोखा संगीतमय डिमोस्ट्रेशन प्रस्तुत किया। पारंपरिक नृत्य को दर्शाते हुए सिल्वर ओक स्कूल की छात्राओं ने कत्थक का भारतीय वेशभूषा में प्रदर्शन किया।
इस मौके पर हरियाणा जंपरोप संघ के प्रधान व एमडीयू के खेल विभाग के अध्यक्ष डा. देवेंद्र सिंह ढुल, महासचिव बीर सिंह आर्य, जंप रोप फैडरेशन आफ इंडिया की महासचिव सुनीता जोशी,
मोहद अरशद, नगर सुधार मंडल के पूर्व चेयरमैन सुशील कुमार
शर्मा, राहुल जैन, उपाध्यक्ष
रामफल शर्मा, एमएस धनखड़, जनार्दन शर्मा, एक्सईएन केके श्योकंद, एक्सईएन टीआर मिगलानी, एसडीओ सरदार लविंद्र सिंह, सोनू पावडिया, कन्हैया राठौड, अमित शर्मा, अमृत भारद्वाज और प्रीति उपस्थित रहे।