पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सत्य मार्ग पर चल हिंसा नहीं करने का संकल्पपतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्टगढ़ी बोहर क

सत्य मार्ग पर चल हिंसा नहीं करने का संकल्पपतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्टगढ़ी बोहर के स्कूल में एनएसएस कैंपपं.नेकीराम कालेज में एनएसएस शिविरडॉ.अंबेडकर मिशनरीज...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो संख्या 16

भास्कर न्यूज. रोहतक

पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को बालंद गांव के आर्य समाज मंदिर में बापू की पुण्यतिथि पर शांति यज्ञ हुआ। इसमें ग्रामीणों ने सत्य मार्ग पर चलते हुए हिंसा नहीं करने का संकल्प लिया। इसमें यज्ञ के मुख्य यजमान एमडीयू के प्रोफेसर डॉ. सत्यवान ने कहा कि हम सबको महात्मा गांधी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए, यहीं उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट रोहतक के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवकृष्ण आर्य ने राष्ट्रपिता के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. सत्यवान, शिवकृष्ण आर्य, संजय ढाका, कृष्ण कुमार बड़क, बिजेंद्र सिंह, नसीब सिंह, सुकर्मपाल, राजबाला, कृष्णा, कर्मबीर सिंह, प्रदीप ढाका, चंद्रपति, जगवंति, धर्मराज सतपाल, धनपत भगवान सिंह और सिया ढाका मौजूद रहे।





सकारात्मक सोच से लक्ष्य केंद्रित करना जीवन का मूलमंत्र

रोहतक - पंडित नेकीराम राजकीय महाविद्यालय में गुरुवार को यूनिट 1 और 4 के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन हुआ। राजकीय महाविद्यालय जींद से आए डॉ. वेदप्रकाश श्योराण ने कहा कि विकृत मानसिकता बदलकर सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य केंद्रित करना ही जीवन का मूलमंत्र है। प्राचार्य डॉ. शमशेर अहलावत ने स्वयंसेवकों को निस्वार्थ भाव और कर्तव्यनिष्ठ होकर आगे बढऩे की प्रेरणा दी। इस मौके पर डॉ. रेणु राणा, सुचेता यादव, डॉ. दिनेश, डॉ. अशोक दलाल, प्रवीण कत्याल, निर्मल धनखड़, डॉ. कपूर ढाका, डॉ. रणवीर कादियान व डॉ. कुलदीप मलिक उपस्थित रहे।





असि. प्रोफेसर पद के नए क्राइटेरिया की प्रतियां जलाईं

रोहतक - विश्वविद्यालय द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर पद की नियुक्ति के लिए लगाए गए क्राइट एरिया का विरोध करते हुए शोध छात्रों ने लाइब्रेरी के सामने इसकी प्रतियां जलाईं। छात्रों ने नए क्राइट एरिया को रद्द करने की मांग की। डॉ.अंबेडकर मिशनरीज विद्यार्थी एसोसिएशन के एमडीयू अध्यक्ष विक्रम सिंह डूमोलिया ने कहा कि नया क्राइट एरिया वार्षिक परीक्षा देकर पास हुए विद्यार्थियों के साथ धोखा है। इस मौके पर आनन्द कुमार, मंगल सिंह, रवि कुमार, घनश्याम, अंकुर, विकास, प्रवीण दिनेश, अमित, सुनील, वीरेंद्र, विजय, अनिल. नरेन्द्र और बिजेंद्र चौहान

मौजूद रहे।