पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीपीएस रामकिशन फौजी तुरंत दें इस्तीफा : बांगड़

सीपीएस रामकिशन फौजी तुरंत दें इस्तीफा : बांगड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रोहतक
इनेलो नेता डॉ. केसी बांगड़ का कहना है कि सीडी प्रकरण के चलते मुख्य संसदीय सचिव ((सीपीएस)) रामकिशन फौजी को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। ऐसा न करने पर उन्हें राज्यपाल तुरंत बर्खास्त करें। इससे पहले इनेलो कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय पर न केवल प्रदर्शन किया, बल्कि डीसी को नीचे
आकर ज्ञापन लेने के लिए मजबूर कर दिया।
बांगड़ ने कहा कि बवानीखेड़ा के विधायक एवं रामकिशन फौजी द्वारा सीएलयू दिलवाने के लिए पांच करोड़ रिश्वत की मांग करते हुए एक सीडी राज्यपाल को दी गई। साथ ही लोकायुक्त द्वारा जांच के बाद केस दर्ज करने की सिफारिश की थी। वहीं, जिला अध्यक्ष सतीश नांदल ने कहा कि बार-बार सीडी देने के लिए बावजूद सरकार गहरी नींद सो रही है। इससे पहले इनेलो कार्यकर्ता छोटूराम चौक पर एकत्रित हुए और प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। रास्ते में सीएम और सीपीएस के पुतले भी फूंके।
शहरी प्रधान राजीव खुराना, सतीश फरमाना, डॉ. संदीप हुड्डा, उमेद देवी, सुरेंद्र दलाल, प्रवक्ता कृष्ण कौशिक एडवोकेट, राजेश सैनी, राजू भुटानी, अजय हुड्डा, राहुल देशवाल, गांधी ढाका, डॉ. शिवकुमार, अंग्रेज सिंह व अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
लाउडस्पीकर लगी गाड़ी लघु सचिवालय में
हल्ला बोलते हुए इनेलो कार्यकर्ता जीप लघु सचिवालय में ई-दिशा केंद्र के पास ले गए। एसडीएम, डीएसपी व थाना प्रभारी तक पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे, लेकिन किसी ने भी लाउडस्पीकर लगी गाड़ी को वापस ले जाने के लिए नहीं कहा। 45 मिनट तक इनेलो नेता गाड़ी पर लगे लाउडस्पीकर से प्रदेश सरकार को कोसते रहे।