पुलिस वाहन चालकों की आंखों में दोष
भास्कर न्यूज - रोहतक
जिला पुलिस की पीसीआर व राइडर आम आदमी के लिए जहां सुरक्षा का भाव दिखाती हैं, वहीं खतरा भी बन सकती हैं। पुलिस लाइन में लगे नेत्र जांच शिविर में 57 ड्राइवरों में से 17 की नजरें कमजोर मिली हैं। किसी को दूर दृष्टि रोष है तो किसी को निकट दृष्टि दोष है।
शुक्रवार को भी पुलिसकर्मियों की आंखों की जांच होगी। आईजी अनिल राव ने ट्रैफिक डीएसपी कर्ण गोयल से रिपोर्ट मांगी है और कहा कि जिला पुलिस के सभी ड्राइवरों की आंखें जांची जाएं। पीसीआर ड्राइवर व राइडर को विशेष तौर पर नेत्र जांच शिविर कैंप में बुलाया जाए। इसके तहत सिविल अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश कुमार की टीम ने गुरुवार को पुलिस लाइन में सुबह से शाम तक पुलिस ड्राइवरों की जांच की गई। जांच के दौरान डीएसपी कर्ण गोयल शिविर में मौजूद रहे।