पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • A Year Later, Ranbir Singh Hooda\'s Statue Was Unveiled Yesterday

एक साल बाद लगी रणबीर सिंह हुड्डा की प्रतिमा, अनावरण कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रोहतक. मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पिता स्वतंत्रता सेनानी स्व. रणबीर सिंह हुड्डा की प्रतिमा पूरे एक साल बाद कैनाल रेस्ट हाउस चौक पर लगा दी गई है। फर्क इतना है उस समय जहां प्रतिमा गोल चक्कर के बीच में लगाई गई थी, अब जिला विकास भवन की जगह में सड़क किनारे स्थापित की गई है। स्वतंत्रता सेनानी की पुण्यतिथि पर शनिवार को सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

जिला प्रशासन की ओर से जनवरी 2012 में कैनाल रेस्ट हाउस चौक पर 30 लाख रुपए खर्च करके गोल चक्कर का निर्माण किया गया। चौक के बीच में मुख्यमंत्री के पिता की प्रतिमा स्थापित की गई, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया कि किसी भी चौक व चौराहों के बीच में महापुरुषों की प्रतिमाएं नहीं लगाई जा सकती। शीर्ष अदालत के फैसले का हवाला देकर विपक्षी दलों ने प्रतिमा लगाने का विरोध करना शुरू कर दिया। यहां तक धरने प्रदर्शन भी हुए। 31 जनवरी 2013 को देर रात नगर निगम के एमई जगदीश की मौजूदगी में प्रतिमा को चौक से हटा कर पुराने एडीसी कार्यालय के स्टोर में रख दिया गया।

विवाद से बचने के लिए निकाला रास्ता

मुख्यमंत्री के पिता की प्रतिमा कैनाल रेस्ट हाउस चौक पर ही लगाने व विवाद से बचने के लिए जिला प्रशासन ने बीच का रास्ता निकाला। इसके लिए जिला विकास भवन की सड़क किनारे दीवार को तोड़कर पीछे किया गया, जहां प्रतिमा लगाने के लिए नए सिरे से दीवारें बनाई गई। पिछले एक सप्ताह से तो निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहा था। गुरुवार शाम करीब आठ बजे प्रतिमा को स्थापित कर दिया गया।