पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब घरों में घुसने लगा गंदा पानी

अब घरों में घुसने लगा गंदा पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रोहतक
सीवर का पानी पहले सड़कों पर भरा और अब घरों में जाने लगा है। लोग बाल्टियों से गंदा पानी निकालने को मजबूर हैं। अधिकारियों से कई बार शिकायत की, चंडीगढ़ हैल्पलाइन पर भी गुहार लगाई, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। नगर निगम के वार्ड नंबर 20 के अन्तर्गत आने वाली श्रीराम नगर कालोनी के लोगों का कुछ यही कहना है।
रिसाल सिंह का कहना है कि तीन महीने से कालोनी की सीवर जाम है। ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी रास्ते में भर रहा है, इससे लोगों का घरों से निकलना भी दुश्वार हो
गया है।
रेनू का कहना है कि निकासी न होने के कारण सीवर का बदबूदार पानी अब घरों में भरने लगा है, इसके चलते बदबू में रहना पड़ रहा है। सतपाल ने बताया कि एक्सईएन, एसडीओ से लेकर डीसी तक को शिकायत दी, लेकिन कहीं से कोई राहत नहीं मिली। तीन महीने से कालोनी वासी इस नरक में रहने को मजबूर हैं। कप्तान, जागे राम, शमशेर, ईश्वर, प्रवीण, महेन्द्र, राजपति, निर्मला, माया, मूर्ति और सुमन आदि का कहना है कि अफसरों को लोगों की परेशानी से कोई सरोकार नहीं है। कई बार शिकायत दर्ज कराने के लिए पार्षद भी उनके साथ गए, लेकिन उनकी मांग पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।