पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसान आक्रोश दिवस मनाएंगेभाजपा किसान मोर्चा ने दिया धरना, एक सप्ताह का अल्टीमेटम, मांगें न मानने

किसान आक्रोश दिवस मनाएंगेभाजपा किसान मोर्चा ने दिया धरना, एक सप्ताह का अल्टीमेटम, मांगें न मानने पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रोहतक
केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने गुरुवार को छोटू राम चौक पर धरना दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो पार्टी की ओर से 7 फरवरी को देशभर में किसान आक्रोश दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान रेलमार्ग बाधित किया जाएगा, जिसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेवार होगी।
धरने का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने किया, जबकि अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. सतबीर ने की। इस दौरान चौक पर जाम से करीब दो घंटे तक व्यवस्था गड़बड़ाई रही। वहीं, एक वाहन चालक ने धरने में आकर ओमप्रकाश धनखड़ से कहा कि सर, रोड जाम हो रहा है, पब्लिक परेशान है। भाजपा नेता चेतते, इससे पहले युवक अपनी बात कह वहां से चला गया। इस मौके पर मंच संचालन किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य मीना चौधरी व जिला मीडिया प्रभारी तरुण सन्नी शर्मा ने किया। धरने में भाजपा के जिला अध्यक्ष रमेश भाटिया व हरियाणा जनहित कांग्रेस के जिला प्रधान ओम प्रकाश बागड़ी, राजबीर आर्य, धर्मबीर सैन, प्रतिभा सुमन, रमेश बल्हारा, सुशील सैनी, तेजबीर सैन, डॉ. दिनेश घिलौड़, राम अवतार वाल्मीकि, अशोक खुराना, भूषण चुघ, कपिल नागपाल, वीरेंद्र हुड्डा, मधुसूदन पहलवान, राजेश बसाना, सुरेंद्र मलिक, ठाकुर भीम सिंह, राजरानी शर्मा, तारा देवी, पंकज छाबड़ा, सुभाष शर्मा, सतीश रोहिला, मनीष शर्मा, पदम ढुल, संदीप मोखरा, योगेश शव्य, कपिल शर्मा, राजीव अत्री आदि शामिल रहे।