- Hindi News
- पीजीआई में स्टोर का शीशा तोड़ चोरी का प्रयास
पीजीआई में स्टोर का शीशा तोड़ चोरी का प्रयास
रोहतक - पीजीआई में एक युवक ने स्टोर का शीशा तोड़कर चोरी का प्रयास किया, लेकिन समय रहते सुरक्षाकर्मियों ने उसे दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पटेल नगर निवासी आरोपी विकास पर केस दर्ज कर हिरासत में लिया है। पीजीआई के सुरक्षा अधिकारी बादाम सिंह ने पुलिस को बताया कि पटेल नगर निवासी विकास रात को पीजीआई के स्टोर का शीशा तोड़कर अंदर घुस गया और चोरी का प्रयास किया। वहां से गुजर रहे सुरक्षाकर्मियों की नजर उस पर पड़ गई। उन्होंने युवक को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।