पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीजीआई में नाको कर्मचारियों ने रखी हड़ताल

पीजीआई में नाको कर्मचारियों ने रखी हड़ताल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक। मांगों को लेकर नाको ((नेशनल एड्स कंट्रोल आर्गेनाइजेशन)) के तहत लगे कर्मचारियों ने गुरुवार को प्रदेशभर में हड़ताल रखी और दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरने में शामिल होने के लिए रवाना हुए।
नियमित नौकरी व वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर गुरुवार को पीजीआई एआरटी सेंटर व पीजीआई ब्लड बैंक में लगे कर्मचारी ऑल इंडिया एड्स कंट्रोल सोसायटी इंप्लाइ यूनियन के आह्वान पर हड़ताल पर चले गए। प्रबंधन की ओर से एआरटी सेंटर पर लगा ताला तोड़कर एक एनजीओ के कर्मचारियों को सेंटर में तैनात किया गया और मरीजों को दवाइयां वितरित कीं। हालांकि, इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, ब्लड बैंक में नाको के तहत लगे कर्मचारी हड़ताल पर रहे, जिससे दिनभर मरीजों को टेस्ट के लिए इंतजार करना पड़ा।