पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ५ को पंचकूला में डालेंगे पड़ाव

५ को पंचकूला में डालेंगे पड़ाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रोहतक
सीआईटीयू के नेतृत्व में जिलेभर के सैकड़ों मजदूरों ने एकत्रित होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। फिर, शहर में रोष जुलूस निकालते हुए डीसी कार्यालय पहुंच कर नारेबाजी की।
सीटू नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर श्रम कल्याण बोर्ड की बैठक बुलाकर निर्माण मजदूरों की स्वीकृत मांगें लागू नहीं की जाती हैं तो 5 फरवरी को पंचकूला में बोर्ड के कार्यालय पर अनिश्चितकालीन पड़ाव शुरू करेंगे। इसके बाद, एसडीएम अमरदीप जैन को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।
गुरुवार सुबह 11 बजे मजदूर मानसरोवर पार्क व छोटूराम पार्क में इकट्ठा हुए। इनमें भवन निर्माण में लगे मजदूर, चौकीदार, भट्ठा मजदूर, वन मजदूर, क्रैच वर्कर्स व हेल्पर्स, मिड डे मील वर्कर्स, आशा वर्कर्स समेत विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूर शामिल थे। 12:30 बजे, सभी इकट्ठा होकर डीसी कार्यालय पर पंहुचे। सतपाल सिंह, प्रकाश चन्द्र, सीटू के राज्य उपाध्यक्ष रामचन्द्र सिवाच और सचिव जयभगवान ने संबोधित किया।




इन मांगों को लेकर संघर्ष

सभी मजदूरों व परियोजनाकर्मियों को कम से कम 15000 रुपए न्यूनतम वेतन।

मुख्यमंत्री ने गोहाना रैली में आंगनबाड़ी मिड डे मील, आशाकर्मियों, ग्रामीण चौकीदारों-सफाई कर्मियों और वन मजदूरों के बारे में वेतन बढ़ोतरी की जो घोषणाएं की हैं, वह वेतन फरवरी के प्रथम सप्ताह में मिल जाएं।