- Hindi News
- चंडीगढ़ पहुंची फाइल, दो दिन में प्रशासक नियुक्ति की संभावनाहरियाणा जंपरोप संघयूथ इंडिया एसोसिए
चंडीगढ़ पहुंची फाइल, दो दिन में प्रशासक नियुक्ति की संभावनाहरियाणा जंपरोप संघयूथ इंडिया एसोसिएशनतिलियार झील पर आयकर विभाग का सेमिनार
भास्कर न्यूज - रोहतक
गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा में प्रशासक बिठाकर जल्द चुनाव कराने का मामला अब चंडीगढ़ पहुंच गया है। विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि आगामी दो दिनों में प्रशासक की नियुक्ति हो सकती है। प्रेमसिंह अत्री की प्रबंधन समिति का कार्यकाल गुरुवार को पूरा हो गया और उन्हें विदाई दी गई है। उधर, संस्था के सदस्य रामकरण शर्मा एडवोकेट ने बताया कि वह जल्द चुनाव कराने की मांग को लेकर दिल्ली में मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मिले थे। उन्होंने उनकी सभी बातों को सुनते हुए प्रशासक बिठाने का आश्वासन दिया है।
विकास कार्यों की रिपोर्ट पेश की : दूसरी ओर, गौड़ शिक्षण संस्था में विदाई समारोह के दौरान प्रबंधन समिति ने विकास कार्यों की रिपोर्ट पेश की। इस दौरान प्रेम सिंह अत्री ने गौड़ ब्राह्मण सैन्ट्रल स्कूल के विज्ञान संकाय व गौड़ ब्राह्मण पीजी कॉलेज की नई बिल्डिंग का शिलान्यास किया। इस अवसर पर संरक्षक आजाद सिंह अत्री, होशियार सिंह शर्मा, सहसचिव श्रीभगवान, मा. राधेश्याम, कृष्ण कौशिक, रमेश, सत्य नारायण, मदन, गौड़ ब्राह्मण पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जेएन शर्मा मौजूद रहे।