- Hindi News
- आयुक्त एससी नेगी ने किया समस्याओं का निपटारा
आयुक्त एससी नेगी ने किया समस्याओं का निपटारा
भास्कर न्यूज - रोहतक
आयकर विभाग की ओर से गुरुवार को तिलियार झील पर टीडीएस विषय पर एक सेमिनार किया गया। इसमें बतौर मुख्यातिथि पहुंचे विभाग के आयुक्त एचसी नेगी ने मौके पर ही शिकायतों का निपटारा किया। वहीं, विशिष्ट अतिथि विभाग के संयुक्त आयुक्त बीआर मदान ने भी अपने सुझाव रखे। इससे पहले, कार्यशाला का संचालन कर रहे सीए संजय थरेजा ने वित्तीय बिल 2013 में टीडीएस से संबंधित नए नियमों पर अपनी प्रेजेंटेशन प्रस्तुत की। इसके बाद, रोहतक ब्रांच ऑफ आईसीएआई के प्रधान संदीप जैन ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर आईटीओ ओपी सरोहा, एमसी मंजोका, सीए सुरेश सिंगला, नवीन, सचिन भुटानी मौजूद रहे।