पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अक्टूबर तक तैयार होगा शहर का ‘सेंटोसा’तिलियार पर साउंड एंड लाइट मल्टीमीडिया लेजर शो की रखी आधार

अक्टूबर तक तैयार होगा शहर का ‘सेंटोसा’तिलियार पर साउंड एंड लाइट मल्टीमीडिया लेजर शो की रखी आधारशिला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रोहतक
शहर में 132 एकड़ में फैली तिलियार झील पर लगने वाला साउंड एंड लाइट मल्टी मीडिया लेजर शो सिंगापुर के सेंटोसा लेजर शो से भी बेहतर होगा। इस प्रोजेक्ट को इसी साल अक्टूबर माह तक शहर की जनता को सौंप दिया जाएगा।
गुरुवार को एमडीयू के टैगोर सभागार में तिलियार झील पर लगने वाले साउंड एंड लाइट मल्टी मीडिया लेजर शो की आधारशिला रख दी गई। इसके लिए सभागार में झील के बीच बनने वाले लेजर लाइट शो का प्रोजेक्टर रूम झील के बीच बने टापू में बनाया जाएगा। यहीं से फव्वारा भी होगा। इसमें महाभारत का गीता उपदेश, सूरजकुंड मेला, लोक नृत्य की छटा, भारतीय सेना की शौर्य गाथा को लेजर शो के जरिए दिखाया जाएगा। इसका पहला ट्रायल टैगोर सभागार में पहुंचे मुख्यअतिथि सांसद दीपेंद्र हुड्डा को प्रोजेक्टर के जरिए दिखाया गया। इस प्रोजेक्ट को लगाने की जिम्मेदारी भारतीय पर्यटन विकास निगम को दी गई है।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर रोहतक के विधायक बी.बी. बतरा, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा, पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन चक्रवर्ती शर्मा, पूर्व विधायक डॉ. वीरेंद्र पाल, जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष जयदीप धनखड़, सांस्कृतिक मामले विभाग के महानिदेशक सुधीर राजपाल, हरियाणा पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव विजय वर्धन, मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर कुरुक्षेत्र के निदेशक विश्व दीपक त्रिखा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
दिखेगा तीन हजार साल पुराना इतिहास
तिलियार झील पर इस सुविधा से क्षेत्र के लोगों को तीन हजार साल पुराना इतिहास रंगबिरंगी रोशनी और पानी के फव्वारों के बीच लेजर लाइट के जरिए देखने को मिलेगा। रोहतक पूरे देश में ऐसा स्थान होगा जिसे इस साउंड एंड लाइट मल्टीमीडिया लेजर शो के नाम से भी जाना जाएगा।
केंद्र से मिले पांच करोड़
सांसद ने कहा कि साउंड एंड लाइट मल्टी मीडिया लेजर शो पर लगभग साढ़े सात करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसमें से पांच करोड़ रुपए केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा जारी कर दिए गए हैं, वहीं राज्य सरकार ने लगभग ढाई करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। उन्होंने बताया कि इस कार्य को अक्टूबर माह तक पूरा कर लिया जाएगा।