पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चालकों ने तलाशे विकल्प, गांवों से ढूंढ़ा रास्ता

चालकों ने तलाशे विकल्प, गांवों से ढूंढ़ा रास्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रोहतक
रोहतक-पानीपत मार्ग पर मकड़ौली टोल प्लाजा से बचने के लिए वाहन चालकों ने विकल्प तलाश लिया है। वाहन चालक ग्रामीण लिंक रोड से निकल रहे हैं। हाल ये है कि टोल प्लाजा पर पहले दिन जहां टोल कंपनी ने 19 लाख रुपए टोल वसूला था, अब वह घट कर 12 लाख रह गया है। वाहनों की संख्या में भी औसतन 3 हजार की गिरावट आई है।
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 71 ए पर रोहतक से पानीपत के बीच 9 जनवरी की रात से मकड़ौली टोल प्लाजा और डाहर टोल प्लाजा शुरू किए गए। रोड निर्माण के दौरान कंपनी की ओर से कराए गए सर्वे के अनुसार औसतन 10 हजार वाहन प्रतिदिन इस रोड से गुजरते हैं। रोड का निर्माण डीबीएफओटी के आधार पर किया गया। टोल के शुरू होते ही आसपास के ग्रामीणों ने दरों का विरोध शुरू कर दिया। साथ ही टोल हटाओ संघर्ष समिति का भी गठन कर दिया गया। कंपनी के अनुसार अब मात्र 6 हजार के आसपास वाहन टोल से आवागमन कर रहे हैं।



छोटे ही नहीं बड़े वाहन चालकों ने भी टोल पर आना काफी कम कर दिया है। वे ग्रामीण रास्तों से निकल रहे हैं। ऐसे में टोल कंपनी जल्द ही प्रशासन के साथ बैठक करेगी। फिलहाल 15 दिनों की छूट चल रही है, जो 3 फरवरी को समाप्त हो रही है। रोजाना 35 से 40 लोग अपने मासिक पास बनवाने के लिए ई दिशा व टोल में काउंटर पर पहुंच रहे हैं।

आईपी सिंह, प्रबंधक, मकड़ौली टोल प्लाजा, रोहतक।

तीन फरवरी को पूरी हो रही छूट की मोहलत

विरोध के कारण जिला प्रशासन, एनएचएआई और टोल प्रबंधन कंपनी की बैठक में लिए फैसले के अनुसार 15 दिन की छूट दी गई थी। इन 15 दिनों में लोगों को 100 रुपए मासिक दर से पास बनवाने का मौका दिया गया। यह छूट 3 फरवरी को समाप्त हो रही है। बताया जा रहा है कि आए दिन लाखों रुपए का घाटा झेल रही कंपनी भी दी गई छूट को समाप्त करने का मन बना चुकी है।

कंपनी को रोजाना लग रहा लाखों का फटका

टोल शुरू करने के पहले ही दिन जहां कंपनी ने 19 लाख रुपए टोल वसूला था, वहीं अब ये राशि घट कर 11 से 12 लाख रुपए तक पहुंच गई है। १० दिन पहले तक १५ लाख के करीब रोजाना टोल वसूला गया। एक अनुमान के अनुसार १० दिन से कंपनी को रोजाना तीन से चार लाख रुपए का झटका लग रहा है। दूसरी ओर गांवों के बीच से भारी वाहनों के निकलने के कारण ग्रामीणों में भी लगातार रोष बढ़ता जा रहा है।



टोल से किनारा

मकड़ौली टोल पर वाहनों की तादाद ३ हजार घटी, पहले दिन १९ तो अब त्र१२ लाख टोल