- Hindi News
- कॉलेज छात्रों के लिए सात विषयों की ई पाठ्य सामग्री जारी
कॉलेज छात्रों के लिए सात विषयों की ई-पाठ्य सामग्री जारी
एजेंसी - नई दिल्ली
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. पल्लम राजू ने बुधवार को कॉलेज छात्रों के लिए सात विषयों में इलेक्ट्रानिक पाठ्य सामग्री जारी की है। राजू ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा संचालित शैक्षिक संचार केंद्र में अंग्रेजी, हिंदी गठित इतिहास पर्यावरण अध्ययन तथा फोटोग्राफी की इलेक्ट्रानिक पाठ्यसामग्री जारी की। यह केंद्र राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी शिक्षा मिशन के तहत स्नातक स्तर के 90 विषयों की इलेक्ट्रानिक पाठ्य सामग्री तैयार कर रहा है।
यह सामग्री केंद्र की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू यूजीसी डाट निक डॉट इन तथा मानव संसाधन विकास मंत्रालय की वेबसाइट साक्षरता पर उपलब्ध है। इस पाठ्य सामग्री को इंटरनेट के माध्यम से पूरी दुनिया में पढ़ा जा सकता है। इसे डाउनलोड भी किया जा सकता है। इसमें हर तरह की सामग्री है। राजू ने कहा कि रा\\\'य सरकारों का यह दायित्व बनता है कि वह शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए बुनियादी ढांचे को अत्याधुनिक बनाए जाने की भी जरूरत है ताकि छात्र नई प्रौद्योगिकी से घर बैठे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें। समारोह को यूजीसी के उपाध्यक्ष प्रो. एच देवराज ने भी संबोधित किया।
शैक्षिक संचार केंद्र यूजीसी की एक स्वायत्त संस्था है जिसे केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त है।