- Hindi News
- अजहर पश्चिम बंगाल से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
अजहर पश्चिम बंगाल से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
एजेंसी - नई दिल्ली
पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और मौजूदा सांसद मोहम्मद अजहरुद्दीन का पश्चिम बंगाल में किसी सीट से 2014 का लोकसभा चुनाव लडऩा लगभग तय है।
अजहरुद्दीन ने पिछला आम चुनाव पश्चिम उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद लोकसभा सीट से लड़ा था और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कुंवर सर्वेश कुमार सिंह को 50 हजार वोटों के अंतर से हराकर विजय पाई थी। उससे पहले फरवरी 2009 में ही वह औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हुए थे। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान का पश्चिम बंगाल और खासकर कोलकाता के ईडन गार्डन से विशेष संबंध रहा है। उन्होंने इस साल इस रा\\\'य से लोकसभा चुनाव लडऩे की इ\\\'छा जताई है। एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान उन्होंने कहा, ‘हां इस बात की काफी संभावना है कि मैं इस साल लोकसभा चुनाव पश्चिम बंगाल की किसी सीट से लडूंगा।’ अजहरुद्दीन रेल रा\\\'यमंत्री अधीर रंजन चौधरी के करीबी समझे जाते हैं जो पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं। जब उनसे पसंदीदा सीट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘यह फैसला तो शकील अहमदजी पश्चिम बंगाल में कांग्रेस पर्यवेक्षक और अधीर दा करेंगे। वे ही तय करेंगे कि मैं किसी निर्वाचन क्षेत्र से लडूं।’