- Hindi News
- सीवीसी ने सरकारी विभागों से वसूले 200 करोड़ रुपए
सीवीसी ने सरकारी विभागों से वसूले 200 करोड़ रुपए
एजेंसी - नई दिल्ली
केंद्रीय सतर्कता आयोग ((सीवीसी)) ने पिछले साल विभिन्न सरकारी विभागों की सार्वजनिक खरीद और अन्य कामकाज की तकनीकी जांच से करीब 200 करोड़ रुपए जुटाए है।
भ्रष्टाचार रोधी निगरानी संस्था के पास केंद्रीय सरकार के तहत आने वाले विभाग और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के किसी भी तरह के सार्वजनिक कामकाज की तकनीकी जांच का अधिकार है। सतर्कता आयोग की पिछले साल की मासिक रिपोर्ट के अनुसार आयोग के पास मुख्य तकनीकी जांच शाखा ने 53 रिपोर्ट सौंपी जिनके आधार पर 198.97 करोड़ रुपए जुटाए गए। सबसे अधिक धन पिछले साल जनवरी में 109.68 करोड़ रुपए जुटाए थे।