पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा के मंडलाध्यक्ष एवं प्रभारी नियुक्त

भाजपा के मंडलाध्यक्ष एवं प्रभारी नियुक्त

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फरीदाबाद
भाजपा जिलाध्यक्ष अजय गौड़ ने बुधवार को मंडलाध्यक्षों एवं मंडल प्रभारियों की घोषणा की। उन्होंने सीही मंडल से राज मदान, अजरौंदा से कंवर राकेश सिंह, फरीदाबाद शहर से विजय यादव, सराय मदन से पुजारा, सेहतपुर तिलपत से विजयपाल सिंह, खेडी कलां से मनोज वशिष्ठ, तिगांव से रविंद्र त्यागी, बल्लभगढ़ से चंद्रशेखर गर्ग, आदर्श नगर से राजबीर कपासिया, मुजेसर से संजय गुप्ता, जवाहर कालोनी से संतोष धनखड़, पाली से मदन जांगड़ा, मेवला महाराजपुर से रतन पाल, बडख़ल से अफजल अंसारी, एनएच से विशंभर भाटिया, फतेहपुर बिल्लौच से प्रीतम सिंह, छांयसा से मनोज भाटी, सीकरी से चौ. प्रताप रावत को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह मंडल प्रभारियों में संजीव बैसला सीही, सीमा त्रिखा अजरौंदा, ओमप्रकाश रक्षवाल फरीदाबाद शहर, अनिल प्रताप सराय, विजय चंदीला सेहतपुर तिलपत, अनिल नागर खेडी कलां, उमेश भाटी तिगांव, अशोक मुटरेजा बल्लभगढ़, विष्णु गुप्ता आदर्श नगर, डा. आरएन सिंह मुजेसर, वजीर सिंह डागर जवाहर कालोनी, प्रकाश भाटी डबुआ कालोनी, संजीव अरोड़ा पाली, मुकेश शर्मा मेवला महाराजपुर, मुकेश गुप्ता बडख़ल, गोपाल शर्मा एनएच मंडल, नयनपाल रावत फतेहपुर बिल्लौच, राजकुमार राज छांयसा, व गजेंद्र भड़ाना को सीकरी का मंडल प्रभारी बनाया गया है। गौड़ ने कहा जिन भी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं वे पूरी जिम्मेदारी व कर्तव्यनिष्ठा से निभाकर पार्टी को और मजबूत बनाएंगे।