पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भय मुक्त परीक्षा के लिए छात्रों को तैयार करेगा रेज एंड वेज

भय मुक्त परीक्षा के लिए छात्रों को तैयार करेगा रेज एंड वेज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फरीदाबाद
परीक्षा का नाम सुनते ही कई छात्रों के होश उडऩे लगते हैं। ऐसी नौबत न आए। इसका बीड़ा उठाया है एजुकेशनल रेज एंड वेज संस्था ने।
संस्था के एकेडमिक मोटिवेटर उमेश भाटिया ने कहा कि हरियाणा बोर्ड और सीबीएसई स्कूलों में कार्यक्रम शुरू करने की तैयारी है। कुछ स्कूलों में एक्सीलेंस इन एग्जामिनेशन मोटिवेशनल कैंप का आयोजन किया गया है। इसके माध्यम से तनाव रहित परीक्षा की तैयारी के टिप्स दिए जाते हैं। कैसे बेहतर अंक प्राप्त किया जाए। इसके बारे में छात्रों को बताया जाता है। इसके लिए एक बुकलेट तैयार किया की गई है। नियमित तौर पर कैसे पढ़ाई की जाए। इसके बारे में छात्रों को अवगत कराया जाएगा।
भाटिया ने बताया कि परीक्षा से डरने की आवश्यकता नहीं है। चुनौती को स्वीकार करने की जरूरत है। आत्मविश्वास में कोई कमी न आए। इसका ध्यान रखना की जरूरत अधिक होती है। तैयारी का समय। पढ़ाई का तरीका। उत्तर लिखने की विधि।
सभी पहलुओं पर छात्रों को टिप्स दिए जाते हैं। एक सेशन 90 मिनट का होता है। इसमें 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों को शामिल किया जाता है। यह कैंप विभिन्न स्कूलों में फरवरी अंत तक चलाया जाएगा।