पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साईं पालकी का आयोजन २६ को

साईं पालकी का आयोजन २६ को

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बल्लभगढ़. सांई सेवा परिवार बल्लभगढ़ की ओर से 26 जनवरी को सांई पालकी का आयोजन किया जाएगा। सांई सेवा परिवार द्वारा क्षेत्र में यह सातवीं साई पालकी निकाली जा रही है। सांई परिवार के सदस्य राहुल गोस्वामी के अनुसार 26 जनवरी को सुबह 5 बजे पहले काकड़ आरती का आयोजन किया जाएगा। आरती के बाद 9 बजे से सांई पालकी आरंभ होगी। पालकी गुरुद्वारे से शुरू होकर चावला कॉलोनी, सौ फुट रोड से होते हुए तिगांव रोड, मेन बाजार, मोहना रोड से अंबेडकर चौक, बस अड्डा मार्केट व पंचायत भवन रोड से होते हुए वापस गुरुद्वारे पर आकर समाप्त होगी।
उन्होंने कहा, दोपहर 2 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा।