पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन 25 को

राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन 25 को

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदाबाद - नचौली स्थित लिंग्याज डीम्ड यूनिवर्सिटी में 25 जनवरी को ‘कॉपीराइट्स पेटेंट तथा प्रशस्ति पत्र का महत्व एवं उपयोग तथा अनुसंधान में उत्तरदायी कारक’ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्घाटन जाने-माने शिक्षाविद् एवं गांधीनगर के इंफीलिबनेट सेंटर के निदेशक डॉ. जगदीश अरोड़ा करेंगे। कार्यशाला संयोजक एवं संस्थान के डीन डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि इसका प्रमुख उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों द्वारा अपने अनुभवों, विचारों एवं ज्ञान का आदान-प्रदान करने के लिए मंच प्रदान करना है। कार्यशाला में देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों, विषय विशेषज्ञों, विभिन्न संस्थानों एवं एनजीओ से जुड़े विशेषज्ञ भाग लेंगे।
प्रमुख वक्ताओं में प्रो. एमएन हुड्डा, डा. बी.के. सेन, केएस कर्दम, विजय कुमार साहू, डॉ. केसी गर्ग, डॉ. एम. नटराजन एवं डॉ. अजय गर्ग शामिल हैं।