पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकानदारों ने दिया \'वाइंट कमिश्नर को ज्ञापन

दुकानदारों ने दिया \'वाइंट कमिश्नर को ज्ञापन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फरीदाबाद
पुरानी सब्जी मंडी के दुकानदारों ने शॉपकीपर्स खोखा एसोसिएशन के नेतृत्व में पजेशन मिलने के प्रति गांरटी के संबंध में आश्वासन लेने को नगरनिगम कमिश्नर सुप्रभा दहिया के नाम \\\'वाइंट कमिश्नर सुनीता वर्मा को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में \\\'वाइंट कमिश्नर ने साथ के साथ पजेशन देने का आश्वासन दिया है। सूरजभान, रविंद्र कुमार, सतपाल सिंह, तेजपाल, दीपक आदि दुकानदारों ने बताया कि मैन रोड पर लगभग 35 दुकानदार ऐसे हैं। जिनको 15 जनवरी को नोटिस जारी किया गया था। जिसमें ये स्पष्ट किया गया कि मंडी के इस क्षेत्र पर जो दुकानदार आज भी बसे हैं। उन्हें 26 जनवरी तक अपने कब्जों को उपरोक्त स्थान से हटाना है। उक्त नोटिस पर ही एसोसिएशन की और से दुकानदारों ने अनुरोध किया कि वे नगरनिगम को पूरा सहयोग देते हुए स्वयं ही कब्जे हटा लेंगे।
वर्ष 2004 में एक बार नगरनिगम इसी प्रकार की मुनादी करा धोखा दे चुका है। 15 दिन से अधिक वक्त पजेशन में निगम ने लगाया तो रोजगार और घर-बाहर सभी प्रभावित हो जाएंगे। इसलिए ही नगर निगम से नई जगह कब्जा देने की जानकारी स्पष्ट करने और अगर 15 दिन में पजेशन नहीं दिया जा सकता। तो ऐसा रास्ता तलाशने जिससे परिवार पर कोई आंच न आए आदि की गारंटी के आश्वासन की मांग नगरनिगम के सम्मुख रखी है।



दुकानदारों ने बताया कि इस संबंध में \\\'वाइंट कमिश्नर जोकि समस्या से पूरी तरह से परिचित हैं। उन्होंने कार्रवाई के साथ के साथ पजेशन देने का आश्वासन दिया है।