पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेरा रंग दे बसंती चोला की प्रस्तुति से ब\"ाों ने समां बांधा

मेरा रंग दे बसंती चोला की प्रस्तुति से ब\"ाों ने समां बांधा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बल्लभगढ़
घरौड़ा स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव ने तिरंगा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ब\\\"ाों ने देशभक्ति गीत -मेरा रंग दे बसंती चोला, ऐ मेरे वतन के लोगों व हवन करेंगे आदि पर बेहतरीन प्रस्तुति देकर सभी के अंदर देशभक्ति का ज\\\'बा पैदा कर दिया। कार्यक्रम में छात्रों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविताएं भी पेश कीं। विद्यार्थियों ने देश की अनेकता में एकता को दर्शाते हुए एक सुंदर नाट्य की प्रस्तुति दी। नाटक के माध्यम से छात्रों ने संदेश दिया कि कश्मीर से कन्या कुमारी व गुजरात से पश्चिम बंगाल तक सारा भारत एक है। कार्यक्रम के दौरान ब\\\"ाों ने जय हिंद, भारत देश अमर रहे के नारे लगाए। स्कूल के निदेशक दीपक यादव ने कहा यदि छात्र आदर्श गुणों को अपनाएंगे तो देश का भविष्य सुरक्षित हाथों में रहेगा।
इस मौके पर विद्यालय शिक्षा निदेशक सीएल गोयल व प्रधानाचार्य शिवानी श्रीवास्तव सहित स्कूल के अन्य शिक्षक मौजूद थे।