- Hindi News
- दीक्षांत समारोह में 200 छात्रों को मिलीं डिग्रियां
दीक्षांत समारोह में 200 छात्रों को मिलीं डिग्रियां
भास्कर न्यूज - बल्लभगढ़
मलेरना रोड स्थित बालाजी कॉलेज में दीक्षांत समारोह में सत्र 2009-10 और 2010-11 के स्नातक के दो सौ स्टूडेंट्स को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस दौरान छात्र सफेद टोपी और तिरंगा स्कार्फ पहने हुए थे। समारोह में वाईएमसीए यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नालॉजी फरीदाबाद के कुलपति करन सिंह यादव मुख्यातिथि, प्रोफेसर आरपी पाठक व साहित्यकार आचार्य बलदेवराज शांत विशिष्ट अतिथि थे।
मुख्यातिथि ने समारोह का शुभारंभ दीप प्र\\\'\\\'वलित कर किया। उन्होंने स्टूडेंट्स से कहा कि अनुशासन, सतत परिश्रम व स्वमूल्यांकन ही सफलता का आधार है। सैनिक, कृषक, चिकित्सक व अध्यापक ये चार लोग किसी भी देश के आधार स्तंभ हैं। यदि ये चारों जिम्मेदारी से कार्य करें, तो उस राष्ट्र को श्रेष्ठ बनने से कोई नहीं रोक सकता। प्रो. आरपी पाठक ने कहा कि कुछ मौके ऐसे होते हैं, जिनमें छात्रों को उनके उद्देश्यों व जीवन की दिशा को जानना अनिवार्य है। दीक्षांत समारोह का उद्देश्य भी यही है। यहां छात्रों की औपचारिक शिक्षा पूर्ण होती है और उन्हें अपने कर्तव्य में जुटना होता है। जिससे समाज सर्जन में वे अपनी भूमिका निभा सकें। समारोह में सत्र 2009-10 और 2010-11 के कुल 200 छात्रों को डिग्रियां वितरित की गईं।
यह दूसरा दीक्षांत समारोह था। इस मौके पर स्टूडेंट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। छात्रा \\\'योति ने भजन तोरा मन दर्पण कहलाए ने सबका मन मोह लिया। भावना, अलका व पारुल मलिक की टीम ने हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत कर सभी को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। समारोह में बालाजी कॉलेज के प्रबंधक जगदीश चौधरी के साथ अन्य लोगों ने मुख्यातिथि
का सम्मान किया। इस मौके पर पवन मलिक, डॉ. संगीता सिंह, सतीश अग्रवाल, विपिन थरेजा, नीरज मलिक, वंदना बीसला आदि मौजूद थे।