- Hindi News
- ६ परिवार गया था शादी में, चोर ले गए कैश व जेवर
६-परिवार गया था शादी में, चोर ले गए कैश व जेवर
भास्कर न्यूज . बल्लभगढ़
गर्ग कॉलोनी स्थित एक मकान से चोर 50 हजार रुपए, जेवरात व अन्य सामान ले गए। घटना के समय परिवार के लोग विवाह समारोह में गए थे। घर पहुंचने पर उन्हें चोरी का पता चला। चोरी की सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सिटी थाना पुलिस के अनुसार गर्ग कॉलोनी निवासी व्यवसायी धर्मपाल गोयल ने बताया कि वह परिवार के साथ शादी समारोह में गए थे। देर रात जब वह लौटे तो मकान का ताला टूटा मिला। जांच की तो पता चला कि अलमारी में रखे 50 हजार रुपए और लाखों के जेवरात गायब थे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच कर केस दर्ज कर लिया।