- Hindi News
- हेल्थ कर्मियों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी
हेल्थ कर्मियों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी
भास्कर न्यूज - फरीदाबाद
कर्मचारियों की मांगों को लेकर बुधवार को स्वास्थ्य कर्मचारी तालमेल कमेटी की मीटिंग बीके अस्पताल परिसर में हुई। इसमें कर्मचारियों की मांगों पर अधिकारियों के उपेक्षापूर्ण रवैये के खिलाफ नारेबाजी की गई। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी यदि उनकी मांगों को जल्द माना नहीं गया तो वे प्रदर्शन करेंगे। मीटिंग की अध्यक्षता कमेटी की प्रधान आशा शर्मा ने की। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में एंबुलेंस खराब होने पर उन्हें ठीक कराने का खर्चा ड्राइवर के वेतन में से काटा जा रहा है। जो गलत है। इसके अलावा उन्होंने कर्मचारियों के वेतन से वर्दी देने के नाम पर काटी गई राशि को वापस देने की मांग की। उन्होंने कहा कांट्रेक्ट में साफ लिखा है कि कर्मचारियों को वर्दी ठेकेदार देगा। जबकि अब कर्मचारियों को वर्दी देने के नाम पर उनके वेतन से करीब डेढ़ हजार रुपए काट लिए गए हैं। उन्होंने कर्मचारियों को 8100 रुपए वेतनमान देने की मांग की। साथ ही दो हजार रुपए की अंतरिम राहत क\\\'चे कर्मचारियों को भी देने की मांग की। उन्होंने कहा क\\\'चे कर्मचारी भी पक्के कर्मचारी की तरह पूरी मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में उनके साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है। इसे कमेटी बर्दाश्त नहीं करेगी।
उन्होंने मांग की है कि कर्मचारियों को वेतन एक से सात तारीख के बीच में दिया जाए। इसके लिए डेट फिक्स कर दी जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन को चेतावनी दी यदि जल्द ही उनकी मांगों को नहीं माना गया तो कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर कर्मचारी नेता हिक्कन, मीना कुमारी, अरुण, पवन समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे।